RAJBHASHA राजभाषा संबंधी कुछ प्रश्न और उनके उत्तर


Link    http://rajbhasha.gov.in

https://www.gkforyou.com/2018/08/rajbhasha-quiz-hindi-official-language.html
राजभाषा संबंधी कुछ प्रश्न और उनके उत्तर


प्र.1       राजभाषा नीति को लागू करने की दृष्टि से भारत को कितने क्षेत्रों में बांटा गया है ? प्रत्येक क्षेत्र में स्थित राज्यों के नाम लिखें।

.         राजभाषा नियमों के अनुपालन की दृष्टि से भारतीय भू-भाग को 3 क्षेत्रों में बांटा गया है:

         ()    क्षेत्र- बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराचंल, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह।

            ()       क्षेत्र- गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब तथा संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़, दादर नगर हवेली

            ()       क्षेत्र- शेष सभी राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश।

प्र.2       हिंदी अहिंदीभाषी राज्यों में सूचना पट्ट/नामपट्ट आदि के लिए भाषाओं को किस क्रम से लिखा जाता है ?

.         हिंदी भाषी राज्यों में सूचना पट्ट/नामपट्ट आदि के लिए भाषाओं का क्रम है:

            हिंदी पहले और अंग्रेजी बाद में।

            अहिंदीभाषी राज्यों में पहले स्थानीय भाषा, फिर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी।

प्र.3.      सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग निर्धारित लक्ष्यानुसार सुनिश्चित करने के लिए चैक प्वाइंट कहां-कहां स्थापित किए गए हैं ?

.         सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग निर्धारित लक्ष्यानुसार सुनिश्चित करने के लिए   प्राप्ति एवं प्रेषण अनुभाग, तारघर, फैक्स केन्द्र, भण्डार तथा लेखा विभागों में चैक प्वॉइंट स्थापित किए गए हैं।

प्र.4.      हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए कौन-कौन सी परीक्षा निर्धारित है और उनका शैक्षिक स्तर क्या है ?

.         केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों को हिंदी शिक्षण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण देने के लिए निम्नलिखित तीन पाठ्यक्रम है :

            प्रबोध - यह प्रारंभिक पाठ्यक्रम है और इसका स्तर प्राइमरी स्कूल की हिंदी के स्तर के बराबर है

            प्रवीण - इसका स्तर मिडिल स्कूल की हिंदी के स्तर के बराबर है।

            प्राज्ञ - इसका स्तर हाई स्कूल की हिंदी स्तर के बराबर है।







प्र.5      राजभाषा कार्यान्वयन समितियां गठित करने का क्या उद्देश्य है ?

.         राजभाषा कार्यान्वयन समितियां गठित करने का उद्देश्य राजभाषा के प्रयोग-प्रसार की समीक्षा करना तथा कमियों को दूर करने के उपाय करना है।

प्र.6       हिंदी सप्ताह क्यों मनाया जाता है ?

.         सरकारी कामकाज में राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रति जागरूकता तथा इसके उत्तरोतर प्रयोग में गति लाने तथा हिंदी भाषा के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से हिंदी सप्ताह मनाया जाता है जिसमें राजभाषा प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी, काव्य गोष्ठी तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

प्र.7    राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकार के कागजातों के नाम लिखे। यह भी उल्लेख करें कि नियमानुसार उक्त कागजात को अनिवार्यतः किस भाषा में जारी किया जाना चाहिए।

.         राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रकार के कागजात निम्नलिखित हैं-

1. संकल्प 2. सामान्य आदेश 3. नियम 4. अधिसूचनाएं 5. प्रशासनिक और अन्य रिपोर्ट या प्रेस विज्ञप्तियां 6. संसद के किसी सदन या सदनों के समक्ष रखी गई प्रशासनिक तथा अन्य रिपोर्ट और अन्य सरकारी कागज-पत्र 7. करार 8. परमिट

9. निविदा सूचना और उनके प्रारूप 10. संविदाएं 11. अनुज्ञप्ति या अनुज्ञा पत्र



नियमानुसार उक्त कागजात अनिवार्यतः हिंदी एवं अंग्रेजी द्विभाषी में जारी किए जाने चाहिए। इन कागजातों को द्विभाषी में जारी करने की जिम्मेदारी हस्ताक्षरकर्ता अधिकारी की होगी।

प्र.8     हिंदी में कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त कर्मचारियों से क्या अभिप्राय है ?

.         हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान  

()       मैट्रिक परीक्षा या उसके समतुल्य या उससे उच्चतर कोई परीक्षा हिंदी विषय के साथ उत्तीर्ण की है या केन्द्रीय सरकार की हिंदी प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत आयोजित प्राज्ञ परीक्षा या यदि उसे सरकार द्वारा किसी विशिष्ट प्रवर्ग के पदों के संबंध में इस योजना के अंतर्गत कोई निम्नतर परीक्षा विनिर्दिष्ट है, यह परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है या केन्द्रीय सरकार द्वारा उस निमित्त विनिर्दिष्ट कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है या?

()       स्नातक परीक्षा में अथवा स्नातक परीक्षा के समतुल्य या उससे उच्चतर अन्य किसी परीक्षा में हिंदी को एक वैकल्पिक विषय के रूप में लिया था या

()       यदि वह इन नियमों के उपाबद्ध प्रारूप में यह घोषणा करता है कि उसे हिंदी में प्रवीणता प्राप्त है तो उसके बारे में यह समझा जाएगा कि उसने हिंदी में प्रवीणता प्राप्त कर ली है।

प्र.9    संविधान की अष्टम अनुसूची में उल्लिखित भाषाओं के नाम लिखें।

.         संविधान की अष्टम अनुसूची के अनुच्छेद 344(1) और 351 के अंतर्गत उल्लिखित भारतीय भाषाएं:-

1. असमिया       2. तमिल           3. संस्कृत           4. उड़िया          5. तेलुगु            6. सिंधी          

7. उर्दू               8. पंजाबी          9. हिंदी            10. कन्नड़          11. बांग्ला         12. कोंकणी

13. कश्मीरी       14. मराठी         15. नेपाली        16. गुजराती      17. मलयालम    18. मणिपुरी

19. बोडो           20. संथाली        21. डोगरी         22. मैथिली

प्र.10     हिंदी दिवस कब मनाया जाता है और क्यों ?

.         हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इस अवसर पर हिंदी का कामकाज बढ़ाने के लिए हिंदी सप्ताह/पखवाड़े का आयोजन किया जाता है। हिंदी में अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन भी किया जाता है।

प्र.11    राजभाषा से क्या अभिप्राय है ?

.         संघ द्वारा सरकारी कामकाज के लिए अंगीकार की गई भाषा को राजभाषा माना गया है। भारत सरकार ने राजभाषा के रूप में हिंदी को स्वीकार किया है जिसकी लिपि देवनागरी होगी तथा संघ के सरकारी प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।

प्र.12     केन्द्रीय हिंदी समिति का अध्यक्ष कौन होता है ?

.         केन्द्रीय हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।

प्र.13     राजभाषा नियमों के अनुसार किन-किन पत्रों/आवेदनों का उत्तर हिंदी में देना अनिवार्य है ?

.         राजभाषा नियमों के अनुसार हिंदी में प्राप्त हस्ताक्षरित पत्रों/आवेदनों का उत्तर हिंदी में देना अनिवार्य है।



प्र.14    राजभाषा नियमों के अन्तर्गत किस प्रकार के कार्यालय को अधिसूचित किया जा सकता है ?

.         यदि किसी कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों में से 80 प्रतिशत ने हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान प्राप्त कर लिया है तो उस कार्यालय को अधिसूचित किया जाता है।

प्र.15   राजभाषा नियमों के अनुसार , तथा क्षेत्र में स्थित केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में कुल टाइपराइटरों की तुलना में हिन्दी टाइपराइटरों का निर्धारित अनुपात क्या है ?

.         राजभाषा नियमों के अनुसार केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में कुल टाइपराइटरों की तुलना में हिन्दी टाइपराइटरों का क्षेत्रवार निर्धारित अनुपात इस प्रकार है-

            , क्षेत्र.............................................100 प्रतिशत

            , क्षेत्र.............................................100 प्रतिशत

            , क्षेत्र..............................................55 प्रतिशत

प्र.16     राष्ट्रभाषा और राजभाषा में क्या अंतर है ?

.         राजभाषा वह भाषा है जिसे संघ अथवा कोई राज्य अथवा सरकार विधि द्वारा अपने सरकारी कामकाज में प्रयोग के लिए स्वीकार कर ले। यह किसी राज्य में एक से अधिक भी हो सकती है। संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल सभी 22 भारतीय भाषाएं राष्ट्रभाषाएँ कहलाती हैं। ये भाषाएं विभिन्न प्रयोजनों के लिए उपयोग की जाती है।

प्र.17    भारतीय संविधान के अनुसार राजभाषा हिन्दी कब से लागू है ?

.         भारतीय संविधान  के अनुसार राजभाषा हिन्दी 14 सितम्बर, 1949 से लागू है।

प्र.18    अष्टम अनुसूची में किन-किन भाषाओं को बाद में जोड़ा गया है ?

.         1.  बोडो   2.   संथाली   3.   मैथिली और   4.डोगरी


प्र.18  संघ का राजकीय कार्य  हिन्दी  में करने के लिए वार्षिक कार्यक्रम कहाँ से जारी होता है
.     गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग     भारत सरकार
प्र.19 राजभाषा संबंधी बैठकें वर्ष में कितनी होना चाहिए
क . हिदी सलाहकार समिति
ख .नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति
ग . राजभाषा कार्यान्वयन समिति
.     क . हिदी सलाहकार समिति   कम से कम 2 बैठकें
ख .नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति  वर्ष में 2 बैठकें प्रति छमाही एक बैठक

ग . राजभाषा कार्यान्वयन समिति  वर्ष में 4 बैठकें प्रति तिमाही एक बैठक






    

Comments

Popular posts from this blog

MCQ Practice Session - 5

History of SLU/SLP/SLI & SLW in CIL

MCQ Practice Session-8